Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एबीसी सेंटर की बढ़ेगी क्षमता, इतने लाख की मिली मंजूरी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बढ़ता कुत्तों का आतंक एक बड़ा चिंता का विषय है। जिससे लोगों में भी दहशत है। वहीं अब कुत्तों की बढ़ती संख्या पर लगाम लगेगा।

बनेंगे दस केनल

मिली जानकारी के अनुसार एनटीडी स्थित एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर की क्षमता बढ़ेगी। बताया गया है कि इससे लावारिस कुत्तों का अधिक संख्या में बधियाकरण हो सकेगा। इसके लिए पैंतालीस लाख रुपये की मंजूरी मिली है। इसमें से चौंतीस लाख रुपये की पहली किस्त मिलने पर नगरपालिका ने केंद्र के विस्तारीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस सेंटर में अधिक कुत्तों को रखने के लिए अब नगर पालिका 45,74,000 रुपये की लागत से 10 केनल बनाएगी।

Exit mobile version