Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कार और बाइक की हुई जोरदार टक्कर, बाइक सवार हायर सेंटर रेफर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई ‌है। अल्मोड़ा में बीते कल शनिवार को जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर लमगड़ा में एक कार और बाइक की आपस में टक्कर हो गई।

बाइक और कार दोनों को पंहुचा नुकसान

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के मुताबिक बसंत कुमार निवासी कुवैती पनुवानौला कार चला रहा था। वहीं विजय निवासी अमृतनगर दिनेशपुर उधम सिंह बाइक चला रहा था। बाइक में पीछे विकास सागर निवासी भागीरथ रामपुर सवार था। तभी लमगड़ा में एक निजी विद्यालय के पास बाइक और आल्टो कार की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक में पीछे बैठे विकास सागर घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर अल्मोड़ा रेफर कर दिया है। वहीं बाइक और कार दोनों को नुकसान पहुंचा है।

Exit mobile version