Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत, एक घायल हायर सेंटर रेफर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण-कड़ाकोट मार्ग के गुनसर गांव के पास आज शनिवार को एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। वाहन में सवार सभी लोग आमखेत स्याल्दे ब्लाक तहसील भिकियासैण निवासी थे।

खाई में गिरी कार

मिली जानकारी के अनुसार आमखेत निवासी दीवान सिंह उर्फ देवराज सिंह अपनी गाड़ी संख्या यूके 04 एइ 2736 से अपनी पुत्री लता पत्नी विजय सिंह, निवासी कड़ाकोट को छोड़ने कड़ाकोट गांव गए थे। वापस लौटते समय गुनसर गांव से दो किमी पहले अचानक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण, पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तुरंत ही रेस्क्यू कार्य शुरु किया। काफी मशक्कत के बाद घायल 37 वर्षीय भगत सिंह पुत्र धन सिंह को खाई से निकालकर सीएचसी भिकियासैंण भेजा गया। जहां से घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। वाहन में सवार 72 वर्षीय दीवान सिंह पुत्र स्व. प्रताप सिंह और 57 वर्षीय महिपाल सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

Exit mobile version