Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, बुजुर्ग की मौत, महिला समेत अन्य दो घायल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत के ताड़ीखेत रामनगर स्टेट हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

खाई में गिरी कार

मिली जानकारी के अनुसार ऐराड़ी निवासी लाखन सिंह बिष्ट पुत्र रतन सिंह बिष्ट शनिवार को कार यूके 19 4895 से ताड़ीखेत की ओर जा रहे थे। उसमें गांव के ही 87 वर्षीय कुशल सिंह रौतेला भी बैठ गए। रास्ते में करन रजौरिया नामक युवक भी ताड़ीखेत जाने के लिए सवार हुआ। जब वाहन गनियाद्योली कस्बे में पहुंचा तो तौड़ा में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की प्रशिक्षक अनुराधा पत्नी कुलदीप बिष्ट ने लिफ्ट मांगी। स्टेट हाईवे पर हाइडिल कालोनी से एक मोड़ पहले ढलान पर चालक लाखन कार पर नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में जा गिरी। हादसे में बुजुर्ग कुशाल सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। चालक व एक अन्य को हल्की चोट आई है।

Exit mobile version