अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बासोट-भिकियासैंण मोटर मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।
खाई में गिरी कार
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बीते कल गुरूवार की है। जब दिल्ली से आ रही आर्टिका वाहन (यूके19 टीए 0648) चौखुटिया जा रही थी। वाहन में पांच लोग सवार थे। तभी गुरुवार सुबह छह बजे के करीब भिकियासैंण बाजार से एक किलोमीटर पहले ही वाहन अनियंत्रित होकर 40 फीट गहरी खाई में गिर गई। जिसमें गोपुली देवी (64), उत्तम नाथ (61), भावना देवी (48) और करन (21) घायल हो गए। जिसके बाद घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण लाया गया। जहां तीन मामूली घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं एक घायल उत्तम नाथ को हायर सेंटर रेफर किया गया है।