Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चार लोग घायल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पिथौरागढ़ हाइवे में धौलादेवी के पास बीते कल गुरूवार को एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस घटना में चार लोग घायल हो गये।

खाई में गिरी कार

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के मुताबिक गुरुवार दोपहर करीब 03 बजे कार चार यात्रियों को लेकर दन्या से अल्मोड़ा जा रही थी। तभी कोरियाली बैंड के पास कार अनियंत्रित हो गई और 60 फिट गहरी खाई में गिर गई। इससे कार में सवार काफली गांव निवासी नवीन सिंह, उमेद सिंह, प्रेम सिंह और ललित घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी धौलादेवी में भर्ती कराया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

Exit mobile version