Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अनियंत्रित होकर नदी में गिरी कार, उड़े परखच्चे, दो लोग घायल, हायर सेंटर रेफर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के धौलछीना शेराघाट मोटर मार्ग में बीते कल गुरुवार को सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

दो लोग गंभीर रूप से घायल

मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार रात्रि करीब 11:30 बजे शेराघाट के पास कार संख्या यूपी 14 FJ 9154 अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट नीचे जैगन नदी में गिर गई। जिसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेराघाट में प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय रेफर किया गया है। दोनों की पहचान अजय बनकोटी 55 पुत्र किशन सिंह बनकोटी, निवासी बनकोट, जिला पिथौरागढ़ व उसके चचेरे भाई धीरज सिंह बनकोटी 46 पुत्र रतन सिंह बनकोटी, निवासी बनकोट,जिला पिथौरागढ़ के रूप में हुई है।

कार के उड़े परखच्चे

दोनों अल्मोड़ा से अपने घर बनकोट, पिथौरागढ़ को जा रहे थे। सूचना पर पुलिस पंहुची और घायलों को अस्पताल पंहुचाया। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने बताया कि इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।

Exit mobile version