Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पीएमश्री राइका हवालबाग में आयोजित हुआ कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम, छात्र छात्राओं को दी विभिन्न कैरियर विकल्पों की जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अल्मोड़ा आरo केo पंत के दिशा निर्देशन में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय ( मॉडल कॅरिअर सेंटर) अल्मोड़ा द्वारा पी एम श्री आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज हवालबाग अल्मोडा में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम करें

जिसमें 167  छात्र/छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में कैरियर विकल्पों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही नेशनल कॅरिअर सर्विस पोर्टल के माध्यम से निजी क्षेत्रों में रोजगार एवं पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न कैरियर विकल्पों के बारे में बताया। मनोज बिष्ट द्वारा ITBP हवालबाग में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं अपुनि सरकार पोर्टल, रोजगार कार्यालय मे पंजीकरण के विषय में भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने विद्यार्थियों से अपना लक्ष्य निर्धारित कर नियमित रूप से परिश्रम कर उसे प्राप्त करने का प्रयास करने को कहा एवं सेवायोजन कार्यालय की इस पहल का स्वागत किया।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर मधन सिंह ,डॉ निर्मल क़ुमार पंत प्रमोद पांडे, कमलेश जोशी आदि उपस्थित रहें।

Exit mobile version