Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: केयरविल फाउंडेशन ने लेप्रोसी में जरूरतमंद लोगों को बांटी आवश्यक राशन सामग्री, बताया पहल का खास उद्देश्य

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज केयरविल फाउंडेशन द्वारा समाजसेवा के अंतर्गत  लेप्रोसी में जरूरतमंद लोगों को आवश्यक राशन सामग्री वितरित की गई।

राशन सामग्री का वितरण

इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं असहाय लोगों तक सहायता पहुँचाना है, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें। फाउंडेशन की टीम ने वहां के लोगों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं को समझा और आगे भी सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया। केयरविल फाउंडेशन सदैव समाज के वंचित वर्गों के लिए सेवा और सहयोग के कार्यों के प्रति समर्पित है।

Exit mobile version