Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बिजली चोरी के मामले में उपभोक्ता पर मुकदमा दर्ज

नगर में बिजली चोरी का मामला सामने आया है । ऊर्जा निगम द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमें खंबे में कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा गया हैं।

जानें पूरा मामला

जानकारी के अनुसार बीते दिन ऊर्जा निगम द्वारा नरसिंह बाड़ी क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नरसिंहबाड़ी निवासी रमेश लाल के घर के समीप से बिजली के पोल से  घर को जा रही केबल तार में कट लगाया हुआ था। और उसी कट से विद्युत चोरी करते हुए मशीनें चलाई जा रही थी ।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है ।

Exit mobile version