Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: हिंदू सम्मेलन में भड़काऊ भाषण पर लाल बाबा पर मुकदमा दर्ज, दी यह आपत्तिजनक टिप्पणी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में हिन्दू सम्मेलन के दौरान विशेष समुदाय पर विवादित बोल बोलने वाले लाल बाबा पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

जानकारी के अनुसार हिंदू सम्मेलन के दौरान दिए गए कथित आपत्तिजनक भाषण को लेकर लाल बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बीते रविवार को एसएसजे परिसर के सिमकनी खेल मैदान में विरोट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ था। जिसमें वक्ता के तौर पर लाल बाबा ने विशेष समुदाय पर विवादित बोल पर विवाद खड़ा हो गया। बाबा ने खुले मंच से विशेष समुदाय को उत्तराखंड छोड़ने और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर मारने की धमकी दी। इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हिंदू सम्मेलन में भाषण के दौरान लाल बाबा ने आपत्तिजनक और भड़काऊ भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि यदि उन्हें रैली करनी पड़ी तो जहां-जहां वह समुदाय मिलेगा, वहां-वहां उन्हें “काटने” की बात कही। उन्होंने पुलिस-प्रशासन को भी अपनी व्यवस्था करने की चुनौती दी और कहा कि उन पर कितनी भी धाराएं लगें, उन्हें कोई चिंता नहीं है। 

मुकदमा दर्ज

जिस पर समिति की शिकायत के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1) के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी अपर उप निरीक्षक नवीन सिंह को सौंपी है। 

Exit mobile version