Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पूर्व प्रधान दुगालखोला की फर्जी मुहर लगाकर वित्तीय अनियमितताएं करने का मामला, डीएम को दिया ज्ञापन, उक्त व्यक्ति पर कार्यवाही की मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जिला प्रधान संगठन के अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह गैलाकोटी के नेतृत्व में आज प्रधानगणों ने डीएम को एक ज्ञापन सौंपा।

की यह मांग

यह ज्ञापन पूर्व प्रधान दुगालखोला की फर्जी मुहर लगाकर वित्तीय अनियमितताएं करने वाले व्यक्ति पर कार्यवाही करने को लेकर दिया गया। जिसमे पंचायत प्रमुखों ने कहा कि सोमेश्वर के दिनेश नेगी नामक व्यक्ति ने पूर्व प्रधान दुगालखोला की फर्जी मुहर बनाकर उसका इस्तेमाल कर एसबीआई बैंक से फर्जी लोन एवं अन्य गतिविधियां कर वित्तीय अनियमिता की है, जो कि प्रधानों के हितों से खिलवाड़ है और इस व्यक्ति पर आपराधिक मुकदमा दर्ज होना चाहिए और ऐसे फर्जी मुहरों का इस्तेमाल कर ऐसे गलत कार्य करने वाले व्यक्ति के खिलाफ प्रशासन को सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए।

दिया आश्वासन

जिला अधिकारी ने प्रधानगणों को कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस मौके पर ग्राम प्रधान मौजूद रहें।

Exit mobile version