Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला, ससुरालियों पर दर्ज हुआ मुकदमा


अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के सल्ट के मछोड़ क्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले पर पीड़ित विवाहिता ग्राम पंचायत उजराड निवासी आरती ने पुलिस में तहरीर दी है। जिसमें बताया है कि उसका विवाह दिसंबर 2020 में नवीन सिंह ग्राम जांख मछोड़ निवासी से हुआ था। विवाह के छह माह बाद ही ससुर, सास, जेठ, देवर, देवरानी, ससुर की विवाहित लड़की और दामाद ने दहेज के लिए मारपीट, मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। दो साल पहले उनके ससुराल वालो ने मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया। जिसके बाद वो अपने मायका आ गई। यहां भी फोन कर उसे और उसके परिवार को परेशान कर रहे है। जिस पर विवाहिता ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले एक कार और 10 लाख रुपये की डिमांड कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।

जांच शुरू की

विवाहिता ने भविष्य में जान का खतरा बताते हुए पुलिस से आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। तहरीर पर पुलिस ने ससुर, जेठ, देवर देवरानी, सास समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
   

Exit mobile version