Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगर में घूम रहे आवारा 37 पशुओं को पकड़कर बाजपुर गौ- सदन भेजा

अल्मोड़ा में इन दिनों आवारा पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। जिनको नगर पालिका परिषद की ओर से पकड़कर बाजपुर गौ- सदन भेज दिया गया है।

आवारा 37 पशुओं को भेजा बाजपुर गौ- सदन-

जिसमें शनिवार को पालिका प्रशासन ने नगर के विभिन्न स्थानों में लंबे समय से आवारा घूम रहे करीब 37 पशुओं को पांच बड़े ट्रेकों में बाजपुर गौ- सदन भेजा।

लोगों से भी की अपील-

पालतू पशुओं को इधर उधर रास्तों में छोड़ दिया जा रहा है। जिस पर ईओ नगर पालिका श्याम सुंदर ने लोगों से अपने पशुओं को आवारा ना छोड़ने की अपील की है।

Exit mobile version