Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सावधान: इस गांव में रहस्यमयी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, एक पखवाड़े में 06 लोगों ने गंवाई जान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी ब्लाक में रहस्मयी बीमारी का प्रकोप बढ़ गया है। जिससे छह लोगों की मौत हो गई है।

की यह मांग

मिली जानकारी के अनुसार जनपद में पखवाड़े भर में वायरल फीवर से मरने वालों की संख्या का आंकड़ा छह पहुंच गया है। जिस पर धौलादेवी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने लगातार हो रही मौतों पर दु:ख जताते हुए स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए गहरी नाराजगी जताई है। साथ ही जनप्रतिनिधियों ने गांवों में शिविर लगाकर बुखार की जांच कराने और प्रत्येक चिकित्सालय में रक्त की जांच की सुविधा प्रदान करने की मांग की है।

सौंपा ज्ञापन

जनपद के विकासखण्ड धौलादेवी मे फैल रहे बीमारी के कारण क्षेत्र के 6 व्यक्तियों की मौत हुई है। जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कैंप लगाने व ग्रामीणों को जागरूक करने के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपा है।

की यह अपील

वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया कि उक्त घटना पर लगातार स्वास्थ विभाग की टीम काम कर रही है। गांवों मे जाकर लोगो को जागरूक करने के लिए आशा वर्कर व स्वास्थ विभाग की टीम गांव मे भेजी जायेगी। साथ ही लोगो से स्वास्थ के प्रति जागरूक होने की अपील की है।

Exit mobile version