Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सावधान: नाबालिग को बाइक देना पड़ा भारी, पुलिस ने सीज किया वाहन और काटा 25 हजार का चालान





        

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाकर लापरवाह वाहन चालकों, रैस ड्राईविंग एवं नाबालिगों को वाहन देने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

      

पुलिस की कार्यवाही


जिस पर दिनांक 22.04.2026 को में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट विनोद जोशी के नेतृत्व में व0उ0नि0 मीना आर्या मय पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक नाबालिग द्वारा मोटरसाइकिल चलाते हुए पाये जाने पर नाबालिग चालक के अभिभावक (पिता) को मौके पर बुलाया गया और आवश्यक काउंसलिंग कर सख्त हिदायत देते हुये नाबालिगों को सकुशल सुपुर्द किया गया। वाहन को सीज कर वाहन स्वामी के विरूद्ध 25,000/- का कोर्ट चालान किया गया।

Exit mobile version