Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सावधान: अंजान लिंक भेजकर ठग ली 02 लाख से अधिक की जमा-पूंजी, बुजुर्ग को बनाया ठगी का शिकार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। साइबर ठगों का जाल बढ़ता जा रहा है। जो मासूम जनता को अपना शिकार बना रहे हैं। एक ऐसा ही मामला अल्मोड़ा से सामने आया है।

बुजुर्ग के साथ ठगी

मिली जानकारी के अनुसार लमगड़ा निवासी एक बुजुर्ग के साथ साइबर ठगी हुई है। पुलिस के मुताबिक अमोला, वमनस्वाल निवासी 65 साल के बसंत बल्लभ ने पुलिस में तहरीर दी। जिसमें बताया कि 15 फरवरी को उन्हें व्हाट्सएप पर कॉल आई थी। सामने वाले ने अपने आप को एसबीआई का कर्मचारी अजय कुमार बताया। बताया कि उनका एसबीआई योनो ऐप अपडेट किया जाना है। ठग ने ऑनलाइन ही योनो ऐप अपडेट करने की बात कही। ठग ने उन्हें मोबाइल पर लिंक भेजा और जानकारियां मांगते रहा। इसके बाद उनकी आरोपी से कोई बात नहीं हुई। बताया कि 17 फरवरी को वह बैंक शाखा गए और खाते का बैलेंस चेक करवाया। पता चला कि खाते में 3557 रुपये ही शेष थे। खाते से 2,20,000 रुपये की निकासी कर ली गई थी। तब जाकर उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ।

जांच कर रही पुलिस

इस मामले में पीड़ित ने तहरीर देते हुए पुलिस से रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version