अल्मोड़ा: मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार, अल्मोड़ा में जिला स्तरीय आरसेटीआई सलाहकार समिति (डीएलआरएसी) की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आरसेटीआई द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति एवं संबंधित विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई।
की समीक्षा
इस बैठक के दौरान पिछली डीएलआरएसी बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में की गई कार्यवाहियों की समीक्षा की गई। साथ ही बीते वर्ष आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा करते हुए अवगत कराया गया कि निर्धारित 1150 प्रशिक्षण लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 504 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशिक्षण लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने अभ्यर्थियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा परियोजना निदेशक, खंड विकास अधिकारियों , ग्राम विकास अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त प्रशिक्षणार्थियों के व्यावहारिक कौशल विकास को ध्यान में रखते हुए मशरूम उत्पादन, जीएसटी, बैंक मित्र, एल्डर केयर स्पेशलाइजेशन तथा स्थानीय उत्पादों से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन पर भी विचार-विमर्श किया गया।
रहें उपस्थित
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में समस्त खंड विकास अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
अल्मोड़ा: सीडीओ ने दिए निर्देश, आरसेटीआई के प्रशिक्षण लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करें