Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सीडीओ ने ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत कार्यों की समीक्षा की, दिए यह आवश्यक निर्देश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत कार्यों की मंगलवार को बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित हुई।

आपसी समन्वय के साथ करें काम- सीडीओ

इस बैठक में सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने अधिकारियों को मनरेगा, विधायक निधि, जल संरक्षण, ओडीएफ आदि के कार्यों को गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिये। साथ ही निर्देश दिए कि सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ साथ समयबद्धता से किए जाएं। कहा कि जो कार्य विभागों के माध्यम से कनवर्जेंस से किए जाने हैं, उन्हें आपसी समन्वय के साथ तेजी से करें। इस दौरान उन्होंने आजीविका संबंधित कार्यों को प्राथमिकता और विशेष सक्रियता से पूर्ण करने के अधिकारियों को निर्देश दिये।

बैठक में रहें उपस्थित

इस बैठक में परियोजना निदेशक पुष्पेंद्र सिंह, डीडीओ एसके पंत समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version