Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: CDS (I), NDA&NA (1) 2025 की लिखित परीक्षा का आयोजन, परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल अलर्ट मोड पर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में आज दिनांक- 13.04.2025 को संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित CDS (I), NDA&NA (1) 2025 की लिखित परीक्षा 2025 आयोजित हो रही है।
परीक्षा का आयोजन

जिस पर इस परीक्षा के शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के सभी परीक्षा केन्द्रो पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है। परीक्षा ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान अलर्ट मोड में रहने की सख्त हिदायत दी गई है।

पुलिस अलर्ट मोड पर

1- सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की डीएफएमडी व  एचएचएमडी से सघन चेकिंग फ्रिस्किंग की जा रही है।
2- जनपद एलआईयू व एसओजी लगातार सक्रिय रहकर परीक्षा को प्रभावित करने वाले तत्वों पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए हैं।
3- कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र के अन्दर मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस और कोई इलेक्ट्रानिक गैजेट्स ना ले जा पाए उसके लिए गहनता से चेकिंग चल रही है।
4- परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे और अन्य कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।
5-सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अफवाह फैलाने वालों पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
6-जोनल व सैक्टर अधिकारियों द्वारा ड्यूटियों को चेक कर पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।

Exit mobile version