Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कल होगी CDS(I),NDA&NA(I) परीक्षा, यातायात व्यवस्था में हुआ आंशिक बदलाव

अल्मोड़ा पुलिस द्वारा कल दिनांक- 21 अप्रैल, 2024 (रविवार) को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित CDS(I),NDA&NA(I) परीक्षा 2024 के दृष्टिगत नगर अल्मोड़ा की वन वे यातायात व्यवस्था जो रविवार के दिन लागू नही रहती है, उक्त यातायात व्यवस्था में निम्नानुसार आंशिक परिवर्तन किया गया है।

वन वे यातायात व्यवस्था लागू 

कल दिनांक-21.04.2024 (रविवार) को अन्य दिनों की भाति प्रातः समय-08.00 बजे से सांय समय-07.00 बजे तक वन वे यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।

पुलिस की अपील
   
समस्त जनमानस से अनुरोध है कि कल दिनांक- 21.04.2024 (रविवार) को नगर अल्मोड़ा में लागू वन वे यातायात व्यवस्था का पालन करने का कष्ट करेंगे।

Exit mobile version