Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दक्षेश्वर सिलोर महादेव मंदिर में कलश यात्रा के साथ विष्णु पुराण का शुरू हुआ आयोजन, भोले के जयकारे के साथ मंदिर पहुंची महिलाएं

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत विकासखंड के अंतर्गत दक्षेश्वर सिलोर महादेव मंदिर में कलश यात्रा निकाली गई।

भक्तिमय हुआ क्षेत्र

इस कलश यात्रा के साथ विष्णु पुराण का आयोजन शुरू हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस मौके पर पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने पूरे क्षेत्र में शोभा यात्रा निकाली। जिसके बाद महिलाओं ने त्रिवेणी संगम से जल लेकर तिपोला बाजार होते हुए भोले के जयकारे के साथ मंदिर पहुंची।

महा भंडारे का होगा आयोजन

जानकारी के अनुसार विष्णु पुराण चार अगस्त तक चलेगा। चार अगस्त को महाभंडारे का आयोजन होगा।

Exit mobile version