Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर समारोह का आयोजन, दोनों महापुरुषों के चित्रों पर किया माल्यार्पण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज  दिनांक- 02 अक्टूबर, 2025 को एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में पुलिस लाईन अल्मोड़ा में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व देश के द्वितीय प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिवस समारोह का आयोजन किया गया।

महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर समारोह का आयोजन

इस मौके पर ध्वजारोहण के उपरांत एसएसपी द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किये गये और गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम गाया गया। सभी को महापुरुषों द्वारा बताये गये मार्ग का अनुसरण करने के लिये प्रेरित किया गया। इस अवसर पर एसएसपी महोदय द्वारा अल्मोड़ा पुलिस में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों को उपहार भेंट कर उत्साहवर्धन  किया गया। इसके बाद उपस्थित पुलिस बल को मिष्ठान वितरित किया गया।

रहें मौजूद

समारोह में सीओ संचार  राजीव कुमार टम्टा,प्रतिसार निरीक्षक पुलिस दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे,निरीक्षक यातायात दरबान सिंह मेहता,प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक मोहित कुमार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।

किया माल्यार्पण

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह द्वारा विमल प्रसाद, सीओ रानीखेत व पुलिस बल की उपस्थिति में कोतवाली रानीखेत प्रांगण में और पुलिस कार्यालय में गोपाल दत्त जोशी सीओ अल्मोड़ा द्वारा पुलिस कार्यालय के सभी कर्म0 गणों की उपस्थिति में तथा समस्त कोतवाली/थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने कोतवाली/थाना/चौकियों/फायर स्टेशनों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र का अनावरण कर फूल माला व पुष्प अर्पित करते हुए दोनों महापुरुषों की जंयती मनाई गयी।

Exit mobile version