Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर अल्मोड़ा में भी दिखा जश्न का माहौल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह भव्य रूप से आयोजित हुआ।

मनाई गई दीपावली

जिस पर पूरा देश राममय हो गया‌। अल्मोड़ा जिले में भी बाजार और मंदिर सजे। लोगों ने अपने घरों व दुकानों में श्रीराम ध्वज लगाए हैं। साथ ही जगह जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया। मंदिरों में भजन कीर्तनों की धूम रही। शाम होते ही लोगों के घर दीपों से सजने लगे। जगह जगह जश्न में आतिशबाजी हुई। आज पूरे जिले में दीपावली मनाई गई।

Exit mobile version