Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सरकारी विद्यालय से अतिक्रमण हटाने गये सीईओ को मिली यह धमकी, जांच में जुटी पुलिस

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में प्रशासन की टीम के साथ मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक भी सरकारी विद्यालय से अतिक्रमण हटाने गये।

जाने पूरा मामला

जिस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार सीईओ ने पुलिस को तहरीर दी है। मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक अत्रेश सयाना ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन और शिक्षा विभाग की टीम के साथ अतिक्रमण हटाने राजकीय प्राथमिक विद्यालय कृष्णदास साह पहुंचे। अतिक्रमण हटाने के दौरान एक व्यक्ति कैलाश चंद्र अपनी पत्नी के साथ वहां पहुंचा।बताया कि कैलाश चंद्र ने पुलिस और राजस्व टीम के साथ अन्य मौजूद कर्मचारियों के सामने अभ्रदता शुरू कर दी। आरोप लगाया कि उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा एससी, एसटी एक्ट में फंसाने की भी धमकी दी। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद वह व्यक्ति और उनकी पत्नी वहां से निकल गए।

जांच शुरू

सीईओ ने आरोपित के विरुद्ध उचित कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने सीईओ की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

Exit mobile version