Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मौसम में फिर बदलाव के आसार, बढ़ सकती है ठंड


अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। अल्मोड़ा जिले में मौसम में बदलाव जारी है। वहीं आज से मौसम फिर करवट बदल सकता है।

मौसम बदल रहा करवट

मिली जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनों से मौसम में बदलाव हो रहा है। फरवरी तीसरे सप्ताह में खिल रही चटख धूप से सर्दी के सितम से लोगों को राहत मिल रही है। दिन का तापमान भी बढ़ गया है। शनिवार को भी सुबह से जिला मुख्यालय समेत आस-पास के क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी अनुसार अधिकतम तामपान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम में बदलाव के आसार के साथ ठंड बढ़ने के आसार हैं।

Exit mobile version