Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री बनें चंदन बहुगुणा, बताई यह प्राथमिकताएं

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज भाकुनी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष विपुल मंडोली के परामर्श और जिलाध्यक्ष महेश नयाल की सहमति के पश्चात अपनी नवीन कार्यकारिणी का गठन कर घोषणा की गई।

सौंपा यह दायित्व

जिसमें निवर्तमान नगर अध्यक्ष चन्दन बहुगुणा को जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। चन्दन बहुगुणा पूर्व में छात्रसंघ के उपसचिव भी रह चुके है। जिस पर उन्होंने कहा है कि उनकी प्राथमिकता भारतीय जनता पार्टी को मजबूत कर पार्टी की रीति नीति को समझकर भाजपा सरकार के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का और भारतीय जनता युवा मोर्चा में अधिक से अधिक सदस्य जोड़ना होगा।

दी शुभकामनाएं

चन्दन को जिला महामंत्री बनाए जाने पर केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा,विधायक मोहन सिंह मेहरा,मंत्री रेखा आर्य,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,मेयर अजय वर्मा,दर्जा मंत्री गंगा बिष्ट,जिलाध्यक्ष महेश नयाल,जिलाध्यक्ष पंकज भाकुनी,महामंत्री दर्शन रावत,प्रकाश भट्ट,पंकज जोशी,हरीश बिष्ट,देवाशीष नेगी,प्रेम लटवाल,मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट,मंगल सिंह,नवीन बिष्ट,प्रदेश प्रवक्ता नमन गुरुरानी,भुवन वर्मा,पवन शाह, समेत सभी ने हर्ष व्यक्त किया और उनको शुभकामनाएं दी।

Exit mobile version