Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मौसम में बदलाव शुरू, सुबह-शाम के कोहरे से बढ़ रही ठंड

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मौसम में बदलाव जारी है। अक्टूबर का महीना है। ऐसे में धीरे-धीरे गर्मी कम होने लगी है।

मौसम में बदलाव

वही जिला मुख्यालय के घाटी क्षेत्र में सुबह के समय कोहरा छाने से ठंड बढ़ रही है। दिन में धूप खिलने से लोगों में राहत है। जिला मुख्यालय के घाटी क्षेत्र कोसी, कटारमल, बिमोला, धामस, घनेली, कूटगोली, कसारदेवी आदि में सुबह कोहरा छाने के साथ ठंड बढ़ने लगी है। आपदा प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।।

Exit mobile version