Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मौसम में बदलाव जारी, सुबह-शाम कोहरे से बढ़ी ठंड

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। अक्टूबर का महीना है। ऐसे में मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम की ठंड में इजाफा हो रहा है।

सुबह-शाम की ठंड में इजाफा

वहीं जिले के घाटी वाले क्षेत्रों में सुबह कोहरे के कारण ठंड बढ़ रही है। जिला मुख्यालय के घाटी क्षेत्र कोसी, कटारमल, बिमोला, धामस, घनेली, कूटगोली, कसारदेवी आदि क्षेत्रों में शनिवार सुबह कोहरा छाया रहा। इससे ठंड में इजाफा हुआ। दिन में खिलखिलाती धूप रहीं।

Exit mobile version