Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मौसम में हो रहे बदलाव से सेहत पर पड़ रहा असर, बढ़ रहें कानों से संबंधित संक्रमण के मामले

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मौसम में बदलाव जारी है। वहीं इन दिनों हो रहें बदलाव से लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है।

सेहत का रखें ध्यान

जानकारी के अनुसार तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण कानों से संबंधित संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज अधीन बेस अस्पताल में रोजाना 20 से अधिक मरीज इस परेशानी को लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं चिकित्सकों के मुताबिक लगातार हो रही बारिश और नमी के चलते फंगल और बैक्टीरियल संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। यह समस्या खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को अधिक प्रभावित कर रही है। जिस पर साफ सफाई बेहद जरूरी है।

Exit mobile version