Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बदलते मौसम का सेहत पर पड़ रहा असर, मरीजों में इजाफा, जिला अस्पताल में 600 रहीं ओपीडी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मौसम में हल्का बदलाव जारी है। इस बदलते मौसम का सेहत पर असर पड़ रहा है।

मौसम में बदलाव

ऐसे में अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 600 मरीजों ने उपचार कराया। ओपीडी में सबसे अधिक बुखार, जुकाम, नजला, पेट संबंधी बीमारियों के मरीज आए थे। इन मरीजों में एक साल से 10 साल तक के बच्चे भी शामिल थे। बच्चें व बुजुर्ग इस वायरल की चपेट में अधिक आ रहें हैं।

Exit mobile version