Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: प्राथमिक शिक्षक भर्ती काउंसलिंग में अव्यवस्थाओं को लेकर हंगामा, डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों ने की यह मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित काउंसिलिंग के दौरान अव्यवस्थाओं को लेकर डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया।

डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों ने जताई नाराजगी

सोमवार को डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू किया। जानकारी के अनुसार काउंसिलिंग में देरी, तय समय पर प्रमाण पत्रों का वेरिफिकेशन शुरू न होने और पारदर्शिता को लेकर उठे सवालों के चलते देर शाम तक हंगामा हुआ। जिस पर अभ्यर्थियों का आरोप था कि काउंसिलिंग का समय निर्धारित होने के बावजूद वेरिफिकेशन में अनावश्यक देरी की गई। अन्य जिलों में काउंसिलिंग पहले ही तय दिन में पूरी हो चुकी है, जहां शामिल अभ्यर्थी अल्मोड़ा जिले में भी काउंसिलिंग में पहुंच रहे हैं। इससे स्थानीय अभ्यर्थियों को नुकसान होने की आशंका है।

की यह मांग

नाराज अभ्यर्थियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए काउंसिलिंग प्रक्रिया को तत्काल पारदर्शी तरीके से पूरा करने की मांग की। वहीं लंबी बातचीत के बाद प्रशासन द्वारा मंगलवार 13 जनवरी को दोबारा काउंसिलिंग कराने के आश्वासन पर अभ्यर्थी शांत हुए और हंगामा समाप्त हुआ।

Exit mobile version