Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: देशी व विदेशी फूलों से महकेगा चौबटिया गार्डन

अल्मोड़ा के रानीखेत में चौबटिया गार्डन अब देशी व विदेशी फूलों से महकेगा। उद्यान अधीक्षक डॉ0 बी के गुप्ता ने बताया कि उद्यान में पर्यटकों के आकर्षण के लिए एक अलग पुष्प वाटिका बनाई गई है।

25 सौ गुलाब की नई प्रजाति भी लगाई जाएगी

जिसमें ट्यूलिप, लिलियम, विगोनिया, ग्लोक्सोंनिया, ताकालिलि, एचीमेनिस, हायसिंथस, फ्रिशिया, जिंजरलिली सहित 42 स्वदेशी व विदेशी प्रजातियों के बल्ब लगाए गए हैं। इसके अलावा 25 सौ गुलाब की नई प्रजाति भी लगाई जाएगी।
साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण किसानों को भी जागरूक किया जाएगा।

Exit mobile version