Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: चौखुटिया: सेनानी स्व. हरक सिंह कोटवाल के नाम से जानी जाएगी धुधलिया बिष्ट सड़क, राज्यपाल ने दी मंजूरी

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा क्षेत्र के विकास और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में एक अहम फैसला लिया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत निर्मित धुधलिया बिष्ट से सुनगड़ी सड़क का नाम अब आधिकारिक रूप से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. हरक सिंह कोटवाल के नाम पर रखा जाएगा।

क्षेत्र में खुशी की लहर

इस नामकरण प्रस्ताव को राज्यपाल की ओर से विधिवत स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जिस पर राज्यपाल की स्वीकृति मिलने के बाद पूरे चौखुटिया क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय निवासियों और गेवाड़ विकास समिति के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए खुशी जताई है। जिस पर उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. हरक सिंह कोटवाल के नाम पर सड़क का नामकरण होने से क्षेत्र के युवाओं को उनके बलिदान और योगदान से प्रेरणा मिलेगी। यह स्वतंत्रता संग्राम में उनके अमूल्य योगदान के प्रति एक सच्चा सम्मान है।

Exit mobile version