Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: चौखुटिया पुलिस ने जनजागरुकता अभियान के अन्तर्गत मासी में स्कूली छात्र छात्राओं को किया जागरूक


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा पंकज भट्ट के निर्देश पर जनपद में जनजागरुकता अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस ने किया जागरूक-

इसी क्रम में थानाध्यक्ष चौखुटिया दिनेश नाथ महंत, चौकी प्रभारी मासी सुनिल धानिक द्वारा मासी स्थित मैदान में हो रहे खेल महोत्सव में जाकर स्कूली छात्र/छात्राओं को यातायत नियमों, महिला सुरक्षा सम्बन्धी कानून, साईबर अपराध एवं बाल अपराध के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए गौरा शक्ति एप, पब्लिक आई एप व उत्तराखण्ड ट्रैफिक आई एप व साईबर अपराधों से सम्बन्धित टोल फ्री नम्बर 155260 के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए नशा न करने की अपील की गई।

Exit mobile version