Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: चौखुटिया पुलिस ने होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आयोजित की पीस कमेटी की बैठक


आज दिनांक- 15.03.2022 को प्रभारी चौकी जैंती सुनिल धानिक द्वारा होली त्यौहार को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय संभ्रान्त लोगों के अलावा स्थानीय व्यापार मण्डल, टैक्सी यूनियन, स्थानीय सम्भ्रान्त नागरिक भी उपस्थित रहे।

की यह अपील-

बैठक में उपस्थित सभी लोगों से होली त्यौहार को शान्ति पूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गयी तथा त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने तथा त्यौहार के दौरान लड़ाई-झगड़े से दूर रहने की अपील की गई।

Exit mobile version