Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: चौखुटिया पुलिस ने होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु किया पीस कमेटी की बैठक का आयोजन

आज दिनांक- 15.03.2022 को थानाध्यक्ष चौखुटिया दिनेश नाथ महंत द्वारा होली त्यौहार को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई।

पदाधिकारी रहे उपस्थित-

जिसमें स्थानीय संभ्रान्त लोगों के अलावा स्थानीय व्यापार मण्डल, टैक्सी यूनियन, क्षेत्र के ग्राम प्रधान, सीएलजी सदस्य, व्यापार मण्डल के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

दी आवश्यक जानकारी-

बैठक में उपस्थित सभी लोगों से होली त्यौहार को शान्ति पूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गयी तथा त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने तथा त्यौहार के दौरान लड़ाई-झगड़े से दूर रहने की अपील की गई। इसके अतिरिक्त साइबर सुरक्षा नंबर 1930, हेल्प लाइन नंबर 112, ट्रैफिक आई एप आदि के संबंध में जानकारी दी गई।

Exit mobile version