Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: चौखुटिया पुलिस ने घर से नाराज होकर निकले नाबालिग गुमशुदा को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। चौखुटिया निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना चौखुटिया में तहरीर दी कि उसका 17 वर्षीय पुत्र किसी बात पर नाराज होकर घर से बिना बताए कहीं चले गया है, काफी ढूंढखोज करने पर भी नहीं मिल पाया है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना चौखुटिया में तत्काल एफआईआर पंजीकृत की गई।

नाबालिग को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द

नाबालिग गुमशुदा की तलाश/बरामदगी हेतु थाना चौखुटिया पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ठोस सुरागरसी/पतारसी कर उक्त गुमशुदा को दिनांक 16/06/23 को चौखुटिया बाज़ार से सकुशल बरामद कर आवश्यक कार्यवाही के उपरांत उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। गुमशुदा के सकुशल बरामद होने पर परिजनों द्वारा चौखुटिया पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

Exit mobile version