Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ग्रामीण क्षेत्र में लगी चौपाल, पूछी समस्याएं, मांगे जरूरी सुझाव

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

किया जागरूक

इसी क्रम में आज दिनांक 18.05.2025 को थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत द्वारा ग्राम चिन्तोली (नागचुराखाल) में  चौपाल लगाकर सीएलजी मेम्बरों, पेन्शनरों व अन्य गणमान्य लोगों के साथ मीटिंग की गई और क्षेत्र की समस्याओं के बारे में सुझाव लिए गए। साथ ही सभी लोगों से सहयोग की अपेक्षा की गई उपस्थित गणमान्य लोग द्वारा पुलिस को सहयोग देने का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर जागरूक‌ भी किया गया।

Exit mobile version