Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अपनी मांगों को लेकर सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने गोदाम के बाहर दिया धरना, कहा आर-पार की होगी लड़ाई

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में अपनी मांगों को लेकर सस्ता गल्ला विक्रेताओं की हड़ताल जारी है। वहीं स्याल्दे में भी लंबित बिलों के भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर सस्ता-गल्ला विक्रेताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विक्रेताओं ने खाद्यान्न गोदाम भादुड़ी के बाहर प्रदर्शन कर धरना दिया। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने बुधवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान धरना स्थल पर हुई सभा की अध्यक्षता करते हुए हंसा दत्त मिश्रा ने कहा कि उपभोक्ताओं को पूरी जिम्मेदारी से राशन बांटने के बाद भी पिछले 13 माह से लंबित बिलों का भुगतान नहीं किया गया है। राशन के भाड़े, बिजली सहित अन्य बिलों को वह अपनी जेब से भतरे आ रहे हैं जो अब उनके लिए असंभव हो गया है। ऐसे में सस्ता गल्ला विक्रेता आर्थिक संकट से जूझने लगे हैं। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने कहा कि यदि सरकार विक्रेताओं के बिलों का भुगतान करने में असमर्थ है तो उसे निशुल्क खाद्यान्न वितरण योजना को बंद कर देना चाहिए।

दी चेतावनी

साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर बाला दत्त, हंसा दत्त, मोहन सिंह बिष्ट, पूरन सजवान, कमला पांडेय, दिनेश बलोदी, दीपा देवी, श्याम सिंह, नंदन सिंह आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version