Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ग्राहक बनकर दुकानदार को ठगा, चालाकी से ठग लिए 30 हजार रूपये

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एक दुकानदार के साथ ठगी का मामला सामने आया है।

जाने पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित शुभम जोशी ने बताया कि अल्मोड़ा-कोसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मटेला में उसकी राशन की दुकान है। उसे एक ठग ने ग्राहक बनकर फोन किया। कहा कि वह उसकी दुकान से अक्सर सामान खरीदता है। उसने दुकान की लोकेशन आदि बताकर पीड़ित को विश्वास में ले लिया और राशन आदि सामान नोट करवाया।  जिसके बाद दुकानदार ने उसे 3400 रुपये बिल भुगतान गूगल पे से संबंधित डिटेल भेज दी। ठग ने 34 हजार रुपये का फर्जी गूगल पे बिल भेज दिया। कहा कि गलती से ज्यादा रूपये आ गये। जिसके बाद उसने शेष रुपये वापस मांगे। दुकानदार ने भी बातों में आकर शेष 30600 रुपये ठग के खाते में ट्रांसफर कर दिये। मोबाइल पर मैसेज आने पर दुकानदार को ठगी का अहसास हुआ।

जांच में जुटी साइबर सेल

जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस के साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद साइबर सेल जांच में जुट गई है।

Exit mobile version