Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सोलर पैनल लगाने के नाम पर की इतने लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के देघाट में सोलर प्लांट लगाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है।

जानें पूरा मामला

जानकारी के अनुसार प्लांट मैनेजर बाल किशन दास ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें बताया है कि सोलर पल्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड सेक्टर तीन द्वारका नई दिल्ली के निदेशक धीरज मिश्रा, शेखर थपलियाल और प्रशांत परमार ने जनवरी 2019 में उनसे संपर्क किया और पीपीए के तहत सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की बात कहीं। जिसमें उन्होंने प्रति वॉट एक रुपये का चार्ज लेकर 42 लाख रुपये वसूल लिए। संयंत्र को स्थापित किया तो उसमे घटिया गुणवत्ता के उपकरण लगा दिए। संयंत्र चालू होने से पहले सोलर पैनल्स को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इस पर उन्होंने मुकदमा भी दर्ज कराया था। लेकिन इस दौरान पैनल बदलने के नाम पर लाखों रुपये वसूल लिए। जबकि प्लांट को भी बंद कर दिया गया।

मुकदमा दर्ज

जिस पर पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तीन अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version