Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मुख्य शिक्षा अधिकारी एडी बलोदी ने किया राइका हवालबाग स्कूल का निरीक्षण, विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए इनोवेटिव मॉडल्स की सराहना की

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा ए0 डी0 बलोदी द्वारा निरीक्षण किया गया।

विभिन्न प्रयोगशालाओं का भी किया अवलोकन

जिसमें सर्वप्रथम उनके द्वारा स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया। इसके बाद उन्होंने विद्यालय की अटल टिंकरिंग लैब का निरीक्षण किया। इसमें विद्यार्थियों द्वारा बनाये गए विभिन्न इनोवेटिव मॉडल्स को देखा। साथ ही इसमें किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने नवनिर्मित भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान प्रयोगशालाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में शिक्षण कार्य का भी निरीक्षण किया। साथ ही बच्चों से प्रश्नों के माध्यम से इंटरेक्शन भी किया।

समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं क्रियाकलाप

उनको विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं एटीएल इंचार्ज डॉ0 कपिल नयाल द्वारा बताया गया कि विद्यालय में एनसीसी, एनएसएस ,स्टैण्डर्ड क्लब ,छात्र पुलिस आदि के तहत समय समय पर क्रियाकलाप आयोजित किये जाते हैं।

Exit mobile version