Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ऐतिहासिक नंदादेवी मेले के लिए मुख्यमंत्री, विधायक और मेयर ने खोला खजाना, दिया इतनी धनराशि का सहयोग, मंदिर समिति ने जताया आभार

अल्मोड़ा: ऐतिहासिक मां नंदादेवी मेले के भव्य और सफल आयोजन के लिए जनप्रतिनिधियों व राज्य सरकार ने सहयोग राशि प्रदान की है।

दी इतनी सहयोग राशि

यह सहयोग राशि मिलने पर मां नंदादेवी मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा सहित पूरी समिति ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी और नगर निगम के मेयर अजय वर्मा का विशेष आभार जताया है। मेले के उद्घाटन अवसर पर पहुंचे सांसद अजय टम्टा ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विगत वर्षों के बकाया सहयोग सहित इस वर्ष के लिए कुल ₹7.5 लाख (साढ़े सात लाख रुपये) की राशि मंदिर समिति को देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा, विधायक मनोज तिवारी ने मेले के लिए ₹2 लाख और नगर निगम मेयर अजय वर्मा ने ₹1 लाख की सहयोग राशि प्रदान की है।

नंदाष्टमी की दी शुभकामनाएं

मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि नंदादेवी मेला अल्मोड़ा की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। ऐसे महत्वपूर्ण आयोजन में जनप्रतिनिधियों और सरकार का सहयोग समिति का मनोबल बढ़ाता है। उन्होंने नगरवासियों व श्रद्धालुओं को नंदाष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि मां नंदादेवी और मां सुनंदा के आशीर्वाद से यह मेला भव्य और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो। इस दौरान मंदिर व मेला समिति ने प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं का मेले को सफल बनाने में मिल रहे सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

Exit mobile version