Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’: जिले के 12 छात्रों का चयन, 18 सितंबर को सीएम पुष्कर सिंह धामी से करेंगे सीधा संवाद

अल्मोड़ा: ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ अभियान के तहत अल्मोड़ा जनपद के 12 मेधावी विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय संवाद कार्यक्रम के लिए हुआ है।

संवाद कार्यक्रम

जिसमें चयनित छात्र 18 सितंबर 2026 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर “कैसा हो मेरे सपनों का उत्तराखण्ड” विषय पर अपने नवाचारपूर्ण विचार और सुझाव साझा करेंगे। इस भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश भर से कुल 140 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री से संवाद से पूर्व शासन के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष चयनित छात्रों के साथ बैठक करेंगे। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, वन एवं पर्यावरण, स्वरोजगार, पलायन, लोक निर्माण, आईटी, पर्यटन और महिला एवं बाल विकास जैसे विषयों पर छात्रों के सुझावों की रिपोर्ट तैयार कर मुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी।

2.67 लाख से अधिक छात्रों में से चुने गए 140 विचार

​10 अगस्त 2026 को शुरू हुए इस अभियान के तहत कक्षा 11 और 12 के कुल 2,67,744 विद्यार्थियों ने अपने विचार ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भेजे थे। विशेषज्ञ समिति द्वारा मूल्यांकन के बाद पूरे राज्य से 140 सबसे बेहतरीन विचारों का चयन किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने घोषणा की है कि चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं के बाद करियर कोचिंग के लिए 2 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी।

अल्मोड़ा से चयनित 12 विद्यार्थियों की सूची
1. ​लक्षित काण्डपाल (कक्षा 11) – रा०इ०कॉ० द्वाराहाट
2. ​उमा (कक्षा 11) – रा०इ०कॉ० खीड़ा, चौखुटिया
3. ​मनीष सिंह रावत (कक्षा 12) – रा०इ०कॉ० कनमूंगा किचार, स्याल्दे
4. ​शिवांश आर्य (कक्षा 12) – रा०इ०कॉ० स्याल्दे
5. ​भारत सिंह (कक्षा 12) – रा०इ०कॉ० जैना, ताड़ीखेत
6. ​अमन (कक्षा 11) – रा०इ०कॉ० लौधिया खान, ताड़ीखेत
7. ​अमन खोलिया (कक्षा 12) – इंटर कॉलेज दौलाघट
8. ​पीहू बोरा (कक्षा 11) – रा०इ०कॉ० सोमेश्वर, ताकुला
9. ​नीतू (कक्षा 12) – रा०इ०कॉ० डीनापानी, हवालबाग
10. ​मयंक भण्डारी (कक्षा 12) – कुमांचल अकादमी
11. ​गोलू टम्टा (कक्षा 12) – रा०इ०कॉ० बाराकुना, धौलादेवी
12. ​साक्षी गुररानी (कक्षा 11) – रा०इ०कॉ० पुभाऊ, लमगड़ा

Exit mobile version