Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री ट्रॉफी-खेल महाकुम्भ 2026: जनपद स्तरीय चयन ट्रायल की तिथियां घोषित, तैयारियां तेज

अल्मोड़ा: राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले ‘मुख्यमंत्री ट्रॉफी-खेल महाकुम्भ 2026’ के लिए अल्मोड़ा जनपद के पंजीकृत खिलाड़ियों के जनपद स्तरीय चयन ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी डी.एन. काण्डपाल द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सभी ट्रायल हेमवती नन्दन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे।

ट्रायल का कार्यक्रम

• ​हॉकी एवं हैंडबॉल: 20 सितंबर 2026
• ​बास्केटबॉल एवं बॉक्सिंग: 26 सितंबर 2026
• ​बेस बॉल: 30 सितंबर 2026
• ​नेटबॉल: 10 अक्टूबर 2026
• ​ताइक्वांडो: 19 अक्टूबर 2026
आयु वर्ग एवं पात्रता मानदंड
• ​अंडर-14 (11 से 14 वर्ष): 01 अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2016 के मध्य जन्मे खिलाड़ी।
• ​अंडर-19 (15 से 19 वर्ष): 01 अप्रैल 2007 से 31 मार्च 2011 के मध्य जन्मे खिलाड़ी।
• ​महिला ओपन (20 से 25 वर्ष): 01 अप्रैल 2006 से 31 मार्च 2001 के मध्य जन्मी महिलाएं।

दी जानकारी


​प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी ने जनपद के सभी पंजीकृत खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर पहुंचकर चयन ट्रायल में प्रतिभाग सुनिश्चित करने की अपील की है। विभाग द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि उक्त चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार का मार्ग या भोजन व्यय देय नहीं होगा। 

Exit mobile version