Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पूर्व सैनिकों के बच्चों को मिलेगा भर्ती से पूर्व प्रशिक्षण, इस दिन से शुरू होगा प्रशिक्षण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी कर्नल विजय मनराल (अ0प्रा0) ने बताया कि जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास देहरादून द्वारा पूर्व सैनिकों पुत्रों को सेना, पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक बलों में भर्ती हेतु भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर दिनांक 12 जनवरी, 2026 से 08 मार्च, 2026 तक प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र हवालबाग, अल्मोड़ा में किया जायेगा।

दी यह जानकारी

उन्होंने बताया कि कुमाऊ मण्डल के सभी जनपदों के ईच्छुक पात्र अपना नाम व अन्य विवरण सम्बन्धित सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय चौघानपाटा, अल्मोड़ा में 10 जनवरी, 2026 तक भेज सकते है। प्रशिक्षण हेतु अभ्यर्थी की आयु 17 से 21 वर्ष शैक्षिक योग्यता मैट्रिक पास (45 प्रतिशत अंकों से) हो (भारतीय मूल के गोरखा हेतु केवल १०वी पास) है। वजन-46 कि०ग्रा० तथा सीना 77-82 से०मी० होना चाहिए। उम्मीदवार के पास हाईस्कूल इण्टरमीडिएट प्रमाण पत्र, आधार कार्ड पासपोर्ट साईज 01 फोटो, चिकित्सा प्रमाण पत्र, पिता की डिस्चार्ज बुक, रिकार्डस ऑफिस का पार्ट-2 आर्डर / रिलेशन सार्टिफिकेट ई0सी0एच0 कार्ड एवं 10 रुपये के स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र साथ में होनी चाहिये। उन्होंने बताया कि दूरभाष-05962-232210 एवं 230246 पर जानकारी के लिए सम्पर्क किया जा सकता है।

Exit mobile version