Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राप्रावि सिराड़ में लगा बाल शोध मेला, बच्चों ने दिखाया रचनात्मक हुनर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बाल शोध मेला आयोजित किया गया। शनिवार को राप्रावि सिराड़ में यह मेला आयोजित हुआ।

बाल‌ शोध मेले का आयोजन

कार्यक्रम का शुभारंभ बाल प्रहरी के संपादक उदय किरौला, राष्ट्रपति पुस्कार से सम्मानित शिक्षक कल्याण मनकोटी, किरन सिराड़ी, ममता पाठक और डॉ. रमेश दानू ने संयुक्त रूप से किया। शिक्षक मनकोटी ने बच्चों को रंगों और चित्रों के माध्यम से सोच को व्यक्त करने की प्रेरणा दी। यह मेला ‘हमारा परिवेश, हमारी खोज’ थीम पर आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों ने अपना हुनर दिखाया। मेले में विज्ञान और गणित की रोचक प्रयोगशालाएं, मानचित्र प्रदर्शनी, गणित का जादू, स्थानीय त्योहारों व पारंपरिक ज्ञान पर आधारित स्टॉल लगे। 

Exit mobile version