Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सुबह शाम बढ़ने लगी ठिठुरन, तापमान में गिरावट

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अक्टूबर का महीना चल रहा है। ऐसे में मौसम में बदलाव होने लगा है।

ठंड में इजाफा

मौसम में बदलाव के साथ नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में ठंड बढ़ने लगी है। सुबह शाम ठिठुरन बढ़ने लगी है। रात के समय ओस गिरनी शुरू हो गई है। लोग अब ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों को निकालने लगे हैं। आपदा कंट्रोल के मुताबिक शनिवार सुबह नगर का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। आज भी सुबह ठंड में इजाफा हुआ।

Exit mobile version