Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: यहां दिखा चीन का दुर्लभ पक्षी कोक्लास तीतर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के पर्यटन नगरी रानीखेत में एक दुलर्भ पक्षी की तस्वीर कैमरे में कैद हुई है।

दुर्लभ पक्षी कोक्लास तीतर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां‌ चीन के दुर्लभ पक्षी कोक्लास तीतर का परिवार नजर आया है।इस संबंध में वन्यजीव फोटोग्राफर कमल गोस्वामी ने रानीखेत-हल्द्वानी हाईवे के समीप चाइना व्यू में नर-मादा कोक्लास सहित तीन बच्चों को देखने का दावा किया है। बताया है कि इस दुर्लभ पक्षी का परिवार यहां दिखना सुखद है। बताया है कि जनवरी में रानीखेत के हल्द्वानी हाईवे पर चाइना व्यू के जंगल में चीन के दुर्लभ पक्षी कोक्लास तीतर की मौजूदगी दिखी।

Exit mobile version